अपराध

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा को राहुल गांधी का समर्थन:आरोप- अमित शाह आरोपी को बचा रहे; छात्रा के पिता पर हुआ था हमला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा को राहुल गांधी का समर्थन:आरोप- अमित शाह आरोपी को बचा रहे; छात्रा के पिता पर हुआ था हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर दलित छात्रा के पिता पर हमला करने के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं। राहुल ने मामले में न्याय दिलाने के लिए छात्रा को पूरा समर्थन देने की बात कही।

जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद ने राहुल गांधी से मामले में न्याय दिलाने में मदद मांगी थी। निशु ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उसके पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। हमले में उसके पिता के सिर पर चोट लगी थी।

वीडियो में आरोपी ने हमले की बात कही हमले के कथित आरोपी और खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से वह जेल जाने से बच गया।

वीडियो में भारद्वाज निशु के पिता संजय पर हुए हमले के बारे में बात कर रहा है। वह दावा करता सुनाई दे रहा है कि संजय के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और उन्हें 60 टांके लगाने पड़े थे। भारद्वाज वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है, “मैंने निशु के पिता की खोपड़ी फोड़ दी। क्या आपको पता है कि इस अपराध में कौन सी धारा लगती है? धारा 307।

उन्हें 60 टांके लगे थे। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था।” वह आगे कहता है, “उनकी बेटी थाने के बाहर खड़ी होकर कह रही थी कि अगर उसके पिता को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। लेकिन मुझे जेल तक नहीं भेजा गया। दुनिया को यह पता होना चाहिए।

मैं पूरी रात बाहर घूमता रहा।” राहुल बोले- निशु, घबराने की जरूरत नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर हिंदी में पोस्ट कर कहा, “निशु, घबराने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूं।

यह साफ है कि तुम अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हो, इसलिए तुम्हें निशाना बनाया जा रहा है।” राहुल ने इस मामले को लेकर अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक तरफ अमित शाह की दिल्ली पुलिस छात्रों के साथ अमानवीय हिंसा करती है।

दूसरी तरफ दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।” उन्होंने पूछा, “नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी- ऐसे अपराधी को आप और आपकी पार्टी के लोग संरक्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर जंतर-मंतर के प्रदर्शन में भाग लेने वाली दलित छात्रा निशु आजाद के पिता पर हुए हमले के मामले में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है और न्याय की माँग की है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सामाजिक असमानता, पुलिस जवाबदेही और राजनीतिक हस्तक्षेप के मुद्दों को उजागर करती है। यदि मामले में न्याय नहीं मिला तो यह जनता में असंतोष बढ़ा सकता है और दलित समुदाय के बीच सरकार पर अविश्वास पैदा कर सकता है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।