राजनीति

जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?

दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क तक गांधी जयंती के मौके पर चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष ने जबरदस्त प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

यहां बड़ी की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट से जुड़ा एक वीडियो जारी करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी हैं.

इस पोस्ट में बताया कि मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग एक फासीवादी सरकार का सामना करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. वे पीछे नहीं हटेंगे. वे गांधी के भारत को बचाने के लिए यहां आए हैं.

वे इसे सच कर दिखाएंगे. सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं.

इससे पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी.

अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उन्होंने प्रदर्शन का ऐलान किया था.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या बोले?

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आज गांधी जयंती है.

और आज ही हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं, शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए.

राहुल ने अपने पोस्ट में कहा, 'उनकी मांग साफ है.

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. लोकतंत्र बचाओ. और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है. सैकड़ों हिरासत में हैं. उनका कसूर सिर्फ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा.

बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो. और यही सरकार को सबसे ज्यादा डराता है. क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं. ज्ञानेश कुमार जाएंगे. और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा.'

वहीं, 'कांग्रेस ने अपने पोस्ट में ज्ञानेश कुमार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- फाइनल डेस्टिनेशन. इस तस्वीर में सीईसी को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया है.'

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- जब सरकारों के जाने का वक्त..

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि जब सरकारों के जाने

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गांधी जयंती के मौके पर चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष ने जंतर मंतर से मुंबई के शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन शुरू किया। यह विषय चुनावी स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए नागरिकों के संघर्ष को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बड़े पैमाने पर जन आंदोलन को उजागर करती है, जो चुनावी प्रक्रियाओं और नीतियों पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे चुनावी नियमों के प्रति जागरूक हों, अपनी आवाज़ को प्रकट करें और राजनीतिक निर्णयों में अधिक भागीदारी की मांग करें।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।