जापान के आइची-नागोया में आज पांचवें एशियन पैरा गेम्स का समापन होगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 24 अक्टूबर 2026
**जापान के आइची-नागोया में आज पांचवें एशियन पैरा गेम्स का समापन होगा। दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी निषाद कुमार और मोना अग्रवाल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। समारोह भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। निषाद कुमार ने टी-47 वर्ग की ऊंची कूद और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीते।
इसके साथ ही वे एक ही एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वहीं, मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत ने इन खेलों में रिकॉर्ड 114 पदक जीते। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। कल खेलों के अंतिम दिन पैरा-बैडमिंटन, तीरंदाजी और निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। भारत ने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स के 108 पदकों के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
उस समय भारत ने 27 स्वर्ण, 32 रजत और 49 कांस्य पदक जीते थे।**