खेल

जापान के खिलाफ टी20 पर बोले श्रेयस अय्यर, 'कभी नहीं सोचा था कि...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जापान के खिलाफ टी20 पर बोले श्रेयस अय्यर, 'कभी नहीं सोचा था कि...'

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा. यह पहला मौका होगा कि जब भारतीय टीम जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी.

भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी.

इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बात की.

रिपोर्टर से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि एक दिन हम जापान के खिलाफ मैच खेलेंगे.

इसके साथ अय्यर ने कहा कि यह क्रिकेट के तेजी से लोकप्रिय होने का नतीजा है.

जापान के खिलाफ मैच पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

अय्यर ने कहा, "मैंने कभी हीं सोचा था लेकिन अब क्रिकेट हर देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सभी टीमें अपने-अपने तरीके से मजबूत बन रही हैं.

मुझे यकीन है कि कल का मुकाबला रोमांचक होगा." आगे जापान को लेकर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, "यह बहुत खूबसूरत है. यहां उतरते ही हमने लोगों को बेहद सौहार्दपूर्ण, उदार और मददगार पाया.

ऐसा व्यवहार हमें अपने देश में भी देखने को मिलता है. यहां की मेहमाननवाजी शानदार है."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने जापान के बारे में लोगों से काफी अच्छी बातें सुनी हैं.

जापान और टोक्यो को लेकर अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि टीम को यहां आए सिर्फ एक दिन हुआ है. मैं इस देश को और बेहतर तरीके से जानने को उत्सुक हूं."

यह भी पढ़ें: CSK का बड़ा दांव, IPL 2027 के लिए जहीर खान को बनाया हेड कोच

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेंगे

अय्यर ने कहा, "यह हमारे लिए रोमांचक मैच होने वाला है. हम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेंगे.

मुझे यहां की कंडीशन और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हम शानदार मुकाबले की उम

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।