विदेश

Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय

अमेरिका के वार्ताकार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने गाजा में संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के नए कूटनीतिक प्रयास के तहत रविवार को हमास प्रमुख से मुलाकात की। कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात करेंगे। इन वार्ताओं का उद्देश्य अमेरिका समर्थित 15 सूत्री योजना को आगे बढ़ाना है। इस योजना के तहत हमास को गाजा में हथियार छोड़ने और इजराइल को युद्ध से तबाह फलस्तीनी क्षेत्र से अपनी सेना वापस बुलाने की बात कही गई है। हमास के नेता खलील अल-हय्या के साथ कुशनर की इस दुर्लभ मुलाकात की पुष्टि एक क्षेत्रीय अधिकारी और हमास के एक अधिकारी ने की। दोनों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर जानकारी दी, क्योंकि उन्हें पत्रकारों से बात करने की अनुमति नहीं थी। कुशनर के अलावा मिस्र, कतर तथा तुर्किये के अधिकारियों ने भी अल-हय्या के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।