जॉर्जिया मेलोनी ने रचा ऐसा इतिहास, PM मोदी ने दे डाली बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज एक इतिहास रच दिया है. मेलोनी इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गई है. इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी की इस सफलता पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.
पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक एक्स पोस्ट में लिखा- इटली में युद्ध बाद के बाद इतिहास में लंबे वक्त तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बहुत-बहुत बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दिखाती है.
पीएम मोदी ने की मेलोनी की निरंतर सफलता की कामना प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में आगे कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत और इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई.
मैं भारतीयों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग जारी रखने के लिए उत्सुक हूं. आने वाले वक्त में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पीएम मोदी ने अपने इस पोस्ट में इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को टैग भी किया है.
Congratulations to my friend Prime Minister Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy's postwar history. This milestone is a reflection of the trust and confidence of the Italian people in her leadership.
Her friendship has also been... — Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026 पीएम मोदी ने जून 2026 में तोड़ा था नेहरू का रिकॉर्ड बता दें, कुछ महीनों पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ इसी प्रकार की सफलता हासिल की थी.
जून 2026 में प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. जून में पीएम मोदी ने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री रहकर पंडित नेहरू को पछाड़ दिया था.
पीएम मोदी ने जो रिकॉर्ड जून में तोड़ा, वैसा ही रिकॉर्ड उनकी खास दोस्त मेलोनी ने अब तोड़ा. हालांकि, दोनों देश के नेताओं के कार्यकाल मे बड़ा अंतर है. इटली में 80 साल में बन चुकी 70 सरकारें बता दें, इटली में पिछले 80 साल में लगभग 70 सरकारें बन चुकी हैं.
इस वजह से लगातार 3 साल 10 महीने 11 दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर रहकर, जॉर्जिया मेलोनी ने इटली के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब तक यह रिकॉर्ड इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था.
बर्लुस्कोनी ने अपने चार कार्यकालों में से एक के दौरान 1,412 दिन तक सरकार चलाई थी. हालांकि, अब मेलोनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. Oggi il nostro Governo diventa il più longevo della storia della Repubblica italiana. È un dato che accolgo con gratitudine e con un forte senso di responsabilità.
Perché la stabilità non è un record da esibire, ma la condizione che consente a una Nazione di programmare,...
pic.twitter.com/EpdHe35vJa — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 4, 2026 सबसे कम वक्त तक लगातार इटली के प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री गिउलिओ आंद्रेओटी- 9 दिन अमिन्टोर फैनफानी- 23 दिन एल्काइड डी गैस्पेरी- 32 दिन फर्नांडो टैम्ब्रोनी- 123 दिन ग्यूसेप पेला- 155 दिन जियोवन्नी लियोन- 166 दिन अर्नाल्डो फ़ोर्लानी- 253 दिन फ्रांसेस्को कोसिगा- 177 दिन गिउलिआनो अमाटो- 315 दिन मास्सिमो डी'अलेमा- 127 दिन सबसे लंबे वक्त तक लगातार इटली के प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी- 1,413 दिन (जारी) सिल्वियो बर्लुस्कोनी- 1,412 दिन बेटिनो क्रेक्सी- 1,093 दिन माटेओ रेन्ज़ी- 1,020 दिन रोमानो प्रोडी- 884 दिन एल्डो मोरो- 832 दिन एल्काइड डी गैस्पेरी- 608 दिन मारियो ड्रैगी- 616 दिन ग्यूसेप कोंटे- 456 दिन मारियो मोंटी- 529 दिन
📡 स्रोत: NewsData.io