जशपुर जिले में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जशपुर, 4 अक्टूबर 2026
जशपुर जिले में गांजा तस्करी मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में ओड़िशा से यूपी जा रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में बोतलों से भरी बोरिया रखी हुई थी और उसके नीचे गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने 6 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत 3 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। दो दिन पहले भी तपकरा पुलिस ने लावाकेरा में 440.630 किलो गांजा बरामद किया था।
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा रेंज के सभी जिलों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा जिले में अपने मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय करते हुए उड़ीसा सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में रविवार की सुबह करीब 10.00 बजे लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उड़ीसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे ट्रक को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से तस्करों द्वारा ट्रक में ऊपर की ओर खाली बोतल की शीशियों से भरी बोरियां रखी गई थीं जिसके नीचे गांजा ले जाया जा रहा था
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
गांजा तस्करी की इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि अपराध का मार्ग केवल समाज को ही नहीं, बल्कि स्वयं को भी बर्बाद करता है। हमें नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूकता बढ़ानी चाहिए और परिवारों को स्वस्थ संवाद का महत्व समझाना चाहिए। यदि कोई नशे के कारण संघर्ष में फंसता है, तो उसे सहायता केंद्रों और काउंसलिंग का सहारा लेना चाहिए। समाज को मिलकर नशामुक्त भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।