राज्य

जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लेखक: AIR Jaipur अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जयपुर, 1 सितंबर। जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल के राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की है।

इसके साथ ही कॉलिजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश भी की है। गौरतलब है कि अभी राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का प्रभार जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के पास हैं। फोटो: जस्टिस संजय के. अग्रवाल

A
AIR Jaipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।