जौहर दिवस पर CM मोहन यादव ने रानी पद्मिनी और वीरांगनाओं को किया नमन
NEWS
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जौहर दिवस पर शौर्य, त्याग और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी पद्मिनी और उनके साथ प्राणोत्सर्ग करने वाली समस्त वीरांगनाओं को नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नारी स्वाभिमान और आत्मगौरव की रक्षा के लिए वीरांगनाओं ने जो त्याग किया, वह सदैव अविस्मरणीय और वंदनीय रहेगा।
उन्होंने वीरांगनाओं के साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।