अपराध

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान से ED की पूछताछ जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान से ED की पूछताछ जारी

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान से पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसी की टीम रामपुर जिला जेल पहुंची, जहां आजम खान से करोड़ों रुपये के चंदे और उसके स्रोत को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

ED की जांच के दायरे में 11 फर्मों के जरिए जौहर यूनिवर्सिटी को मिले चंदे का स्रोत है। एजेंसी ट्रस्ट के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों पर खर्च की गई रकम से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।

इससे पहले 19 अगस्त को ED ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में सपा विधायक नसीर अहमद खान, यूनिवर्सिटी के कुलपति, आजम खान के चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक ठेकेदार से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब आजम खान से पूछताछ के जरिए एजेंसी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी कड़ियों की जांच कर रही है।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।