देश

जौनपुर की बेटी आलिया खान ने रचा इतिहास, मंदारिन भाषा में NET-JRF में देश में किया टॉप

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जौनपुर की बेटी आलिया खान ने रचा इतिहास, मंदारिन भाषा में NET-JRF में देश में किया टॉप

जौनपुर की बेटी ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

खेतासराय क्षेत्र के मानीकलां गांव की रहने वाली आलिया खान ने यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा में मंदारिन भाषा में देश में पहला स्थान हासिल किया है।आलिया की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि आलिया इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

यूजीसी नेट-जेआरएफ में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल करने से पहले वह स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।आलिया खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए भी एक नई प्रेरणा मिली है।आलिया ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है और अब जेआरएफ में अपना नाम टॉप पर दर्ज कराने के बाद वह चर्चा में हैं।जौनपुर की इस बेटी की सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो गांव से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।