जौनपुर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव, पहले दिन 57 नामांकन:अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में, 15 पदों के लिए 76 पत्र बिके
जौनपुर के दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चली प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान न्यायालय परिसर में गहमागहमी रही, हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक संघ के कुल 15 पदों के लिए 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से मंगलवार को 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया, जबकि 19 उम्मीदवारों का नामांकन अभी शेष है। नामांकन प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी।
अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन अध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र उपाध्याय, रुद्र प्रकाश यादव, लाल साहब यादव, अवधेश सिंह, अरुण कुमार सिन्हा और जवाहरलाल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, शरदेंदु चतुर्वेदी, संजय कुमार गुप्ता, बृजमोहन सेठ, राजेश कुमार मौर्य और मोहम्मद शमीम खां ने नामांकन किया।
मंत्री पद के लिए नौ उम्मीदवार मंत्री पद के लिए मनीष सिंह, कृष्ण मोहन यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, समर बहादुर यादव, यशवंत कुमार ओझा, धनंजय कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार प्रजापति और कृष्णकांत तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सह मंत्री के चार पदों के लिए भी अधिवक्ताओं ने नामांकन किया।
ऑडिटर पद के लिए दो, उपमंत्री पद के लिए नौ और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 20 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता और गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शेष उम्मीदवारों के नामांकन के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पहले दिन नामांकन को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
📡 स्रोत: NewsData.io