जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा सोमवार की देर रात्रि जनपद मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया।उन्होने सद्भावना पुल से भ्रमण प्रारम्भ करते हुए शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, शाही किला, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार एवं डाक बंगला लाइन बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति, गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं अन्य नगरीय व्यवस्थाओं का मौके पर अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए इसके साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने पर सम्बधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कडी़ कार्यवाही भी की जाएगी।