जौनपुर के लाल शशांक यादव का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, गांव में खुशी की लहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जौनपुर के केराकत क्षेत्र के परसेवा गांव के रहने वाले राजेश यादव के बेटे शशांक यादव ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शशांक का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह वर्तमान में लखनऊ में अभ्यास कर रहे हैं और इन दिनों पुडुचेरी में क्रिकेट खेल रहे हैं। बेटे की इस सफलता से पिता राजेश यादव और मां रीता देवी बेहद खुश हैं। पूर्व प्रधान राजबहादुर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित ग्रामीणों ने शशांक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।