राज्य

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक अतिथि गृह परिसर में स्थित भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं। शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के निर्माण की सबसे प्रभावी प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन और दर्शन हमें ये संदेश देता है कि एक श्रेष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें संस्कार, विवेक, नैतिक मूल्यों और जीवन की सही दिशा से भी जोड़ता है। कुलपति ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में शिक्षक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल तकनीक सूचना उपलब्ध करा सकती हैं, किंतु संवेदनशीलता, नैतिकता, मानवीय मूल्यों और विवेक का विकास केवल शिक्षक ही कर सकता है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के मानविकी, फार्मेसी, प्रबंध अध्ययन संकाय, रज्जू भैया शोध संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान समेत कई विभागों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ श्रद्धा अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि शिक्षा क्षेत्र के नेताओं और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जा रही है, जिससे शिक्षकों की प्रेरणा और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नागरिकों में शिक्षा के महत्व की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।