जौनपुर में ‘व्यवसाय प्रबंधन: उद्देश्य एवं चुनौतियों’विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को ‘व्यवसाय प्रबंधन: उद्देश्य एवं चुनौतियों’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो.
सी.पी. गूजर ने विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, वर्तमान चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की वर्तमान दौर में प्रबंधन के प्रत्येक क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उचित रणनीति, कुशल निर्णय क्षमता और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है।
उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन और संचालन प्रबंधन में दक्षता हासिल करने के विभिन्न उपाय बताए। साथ ही, कम लागत और कम समय में बेहतर परिणाम तथा उत्पादकता हासिल करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की।