जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा स्टेशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उदयपुर से 880 वरिष्ठजन जगन्नाथपुरी-कोणार्क तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। राणा प्रतापनगर स्टेशन पर परिजनों ने भावुक होकर विदाई दी, यात्रियों में करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं।
उदयपुर, 3 अक्टूबर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत शनिवार को उदयपुर से 880 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का दल जगन्नाथपुरी-कोणार्क यात्रा के लिए रवाना हुआ। विशेष ट्रेन दोपहर 2:30 बजे राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
ट्रेन के रवाना होने से पहले स्टेशन पर भावुक माहौल रहा। संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे वरिष्ठ यात्रियों को उनके परिजनों ने विदाई दी। परिजनों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और गले मिलकर यात्रा के मंगलमय होने की कामना की।
विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही स्टेशन परिसर ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंज उठा। यात्रियों ने हाथ जोड़कर भगवान जगन्नाथ को नमन किया और तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।
विशेष ट्रेन में उदयपुर संभाग के 780 वरिष्ठजन सवार हुए, जबकि कोटा जिले के 100 यात्री सोगरिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन में शामिल होंगे। इस तरह कुल 880 वरिष्ठजन जगन्नाथपुरी और कोणार्क की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। यात्रियों में करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं।
बाइट
- जतिन कुमार गांधी, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग
- श्रीहरि इंदौरिया, यात्री
- भेरू लाल पूरबिया, यात्री
- लाल सिंह, यात्री