इतिहास

जयकारों और भव्य सजावट के बीच माली खेड़ी की महारानी का आगमन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयकारों और भव्य सजावट के बीच माली खेड़ी की महारानी का आगमन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

भोपाल। नवरात्रि के अवसर पर माली खेड़ी की महारानी का भव्य आगमन मंगल बाजार भानपुर से सृष्टि मैरिज गार्डन तक धूमधाम और भक्तिमय माहौल में हुआ। माता रानी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। जय माता दी के जयकारों, संगीत और आकर्षक सजावट के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

आयोजन में भोपाल के तीन प्रमुख डीजे—श्री शंकर डीजे, जलवा प्लस श्री शर्मा डीजे और रोशन प्रो साउंड डीजे—ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

माता रानी के दर्शन और स्वागत के लिए महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन एवं यूट्यूबर नीरज मीना और संतोष किर भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।

आयोजकों के अनुसार, माली खेड़ी की महारानी के भव्य आगमन का यह तीसरा वर्ष है। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की सेवा और आराधना के साथ रात्रि जागरण, महाआरती, विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

माली खेड़ी की महारानी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक बना। इसमें क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता की और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भविष्य के लिए एक धार्मिक कार्यक्रम के रूप में माली खेड़ी की महारानी का भव्य आगमन नवरात्रि के दौरान भोपाल में हुआ। यह कार्यक्रम भक्तों के लिए एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव था, जिसमें संगीत, जयकार और सजावट ने माहौल को रोशन किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय परंपराएं और धार्मिक उत्सव अभी भी लोगों के जीवन में गहरी जगह रखते हैं, और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव महसूस करें, सामुदायिक

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।