भोपाल

जयाप्रदा के ड्रेसअप में प्रवीण आंटी रहीं आकर्षण का केंद्र, किन्नर समाज ने निकाली भुजरिया रैली

लेखक: Manish Raju अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयाप्रदा के ड्रेसअप में प्रवीण आंटी रहीं आकर्षण का केंद्र, किन्नर समाज ने निकाली भुजरिया रैली

भोपाल। भुजरिया पर्व के अवसर पर रविवार को भोपाल में किन्नर समाज द्वारा भव्य भुजरिया रैली निकाली गई। रैली बुधवारा क्षेत्र से प्रारंभ होकर गुफा मंदिर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और भुजरिया पर्व की खुशियां मनाईं।

फोटो
फोटो

रैली में प्रवीण आंटी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने अभिनेत्री जयाप्रदा के ड्रेसअप में नजर आकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनका अंदाज रैली में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

फोटो
फोटो

रैली के दौरान किन्नर समाज के सदस्यों ने पारंपरिक गीत-संगीत और उत्साह के साथ भुजरिया पर्व मनाया। बुधवारा से गुफा मंदिर तक निकली रैली में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि भुजरिया पर्व किन्नर समाज के लिए आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

रैली के माध्यम से समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया।

M
Manish Raju

मनीष राजू भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।