राज्य

जयपुर में बारिश से बदला मौसम, 7 डिग्री तक गिरा तापमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयपुर में बारिश से बदला मौसम, 7 डिग्री तक गिरा तापमान

मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के असर से जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवा और बारिश से तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर आज भी हल्की बारिश के आसार हैं।

जयपुर, 29 सितंबर: मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी जयपुर और सवाईमाधोपुर सहित प्रदेश के कुछ शहरों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई।

जयपुर में अचानक हुई बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान करीब 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।

बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव कम होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने के आसार हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।