जयपुर में BRICS देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक हुई

अगस्त 21, नई दिल्ली: जयपुर में BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। भारत की BRICS अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में BRICS देशों के पर्यटन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में BRICS देशों के बीच पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई।
खासतौर पर पर्यटन कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रियों के लिए यात्रा सुविधाओं को आसान बनाने और देशों के बीच पर्यटक प्रवाह बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में पर्यटन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल, स्किलिंग और क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर मंथन किया गया।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बैठक ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसे पर्यटन से जोड़ने के साथ-साथ सदस्य देशों के बीच पर्यटक प्रवाह बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया। फोटो- बैठक में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावतसोर्स- एक्स (Gajendra Singh Shekhawat)