देश

जयपुर में ब्रिक्स देशों के पर्यटन कार्य समूह की बैठक आज से शुरू

लेखक: AIR Jaipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

जयपुर, 19 अगस्त। राजधानी जयपुर में ब्रिक्स देशों के पर्यटन कार्य समूह की बैठक बुधवार से शुरू हुई। भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित इस बैठक में ब्रिक्स के 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक का आयोजन गुरुवार को भी जारी रहेगा।

बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने, सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर तलाशने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रिक्स देशों के बीच साझा पर्यटन एजेंडे के प्रारंभिक मसौदे पर भी चर्चा की जाएगी।

इसके बाद 21 और 22 अगस्त को जयपुर में पहली ब्रिक्स पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित होगी। इसमें सदस्य देशों से प्राप्त सुझावों के आधार पर साझा पर्यटन एजेंडे को अंतिम रूप देने की दिशा में विचार-विमर्श किया जाएगा।

A
AIR Jaipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।