अपराध

जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में हादसा, बाड़े के अंदर चली गई थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में हादसा, बाड़े के अंदर चली गई थी

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघार) में टाइगर शिवाजी के हमले में महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार महिला मजदूर टाइगर के एन्क्लोजर (बाड़ा) के अंदर चली गई थी। इस घटना के बाद बायोलॉजिकल पार्क में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

महिला मजदूर एन्क्लोजर के अंदर कैसे पहुंची और उस समय सुरक्षा व्यवस्था में क्या चूक हुई? इसकी जांच की जा रही है। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS… एन्क्लोजर के अंदर काम कर रही थी महिला जानकारी के अनुसार नांगल क्षेत्र की रहने वाली महिला सुबह एन्क्लोजर के अंदर सफाई करने गई थी। इसी दौरान टाइगर ने हमला कर दिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से महिला का शव पार्क में ही घटनास्थल पर मौजूद है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया जा सकता है। यहां कुल 13 बाघ-बाघिन नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां 13 टाइगर रहते हैं।

युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां दो व्हाइट टाइगर भी हैं। …. टाइगर के हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….

रणथंभौर में टाइगर ने रेंजर को मार डाला:गर्दन पर दांतों और नाखून से किया हमला, 20 मिनट तक शव पर बैठा रहा सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पिछले साल टाइगर के हमले में एक रेंजर की मौत हो गई थी। टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-3 में बाघ ने रेंजर की गर्दन पर दांतों और नाखून से हमला किय था।

टाइगर 20 मिनट तक रेंजर के शव पर बैठा रहा था। पूरी खबर पढ़िए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।