जयपुर में दशहरे की धूम, रावण के पुतलों की खरीदारी तेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विजयादशमी के पर्व पर जयपुर में दशहरे की रौनक देखने को मिल रही है। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास लोग कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर रावण दहन के लिए पुतलों की खरीदारी कर रहे हैं।
जयपुर, 20 अक्टूबर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरे के अवसर पर शाम को शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसे लेकर राजधानी जयपुर में सुबह से ही तैयारियां देखने को मिल रही हैं और लोग रावण के पुतलों की खरीदारी कर रहे हैं।
जयपुर के मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास रावण के पुतलों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। यहां लोग अपनी कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों के लिए पुतले खरीद रहे हैं।
खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि दशहरे के अवसर पर विभिन्न कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इसी को लेकर वे रावण के पुतले खरीद रहे हैं, ताकि परंपरा के अनुसार विजयादशमी का पर्व मनाया जा सके।
विजयादशमी भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। इस दिन भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने की मान्यता के साथ रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है।
जयपुर में भी दशहरे को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम को होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों के साथ शहर में विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।
होल्ड बाइट
1- खरीदार।
2- खरीदार।
3- कारीगर।