अपराध

जयपुर के जलमहल की पाल पर दिखा ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का सीधा प्रसारण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयपुर के जलमहल की पाल पर दिखा ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का सीधा प्रसारण

भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ का सीधा प्रसारण जयपुर के जलमहल की पाल पर किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उत्साह के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखा। इस दौरान लोगों ने वायुसेना के साहस और देश की सुरक्षा में उसके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में एयरफोर्स अधिकारी दीपक श्रीवास्तव सहित आमजन की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।

जयपुर, 25 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम की झलक जयपुर में भी देखने को मिली। वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ का सीधा प्रसारण जयपुर के जलमहल की पाल पर दिखाया गया। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन को उत्साह के साथ देखा।

जयपुर के ऐतिहासिक जलमहल की पाल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बड़े पर्दे पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का सीधा प्रसारण देखा। आसमान में लड़ाकू विमानों के करतब और भारतीय वायुसेना की हवाई ताकत की झलक ने दर्शकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश की सुरक्षा में वायुसेना के योगदान की सराहना की।

एयर शो को देखने पहुंचे आम लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने भारतीय वायुसेना के साहस, समर्पण और देश की सीमाओं की सुरक्षा में उसकी भूमिका की प्रशंसा की। उनका कहना था कि वायुसेना के जवानों की वजह से देशवासी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। जयपुर के जलमहल की पाल पर हुए इस आयोजन के जरिए लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत और उसके योगदान को करीब से जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में देश की रक्षा करने वाले वायुसेना के जवानों के प्रति सम्मान और गर्व का भाव देखने को मिला।

होल्ड बाइट-1:दीपक श्रीवास्तव, एयरफोर्स अधिकारी

होल्ड बाइट-2: आमजन होल्ड बाइट-3: आमजन होल्ड बाइट-4: आमजन

होल्ड बाइट-5: आमजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।