जयपुर में केरल टूरिज्म की B2B मीटिंग, पर्यटकों को लुभाने के लिए खास हॉलीडे पैकेज पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के मद्देनजर केरल टूरिज्म ने घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में जयपुर में B2B मीटिंग आयोजित कर केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों और हॉलीडे पैकेज की जानकारी साझा की गई।
जयपुर, 15 अक्टूबर। दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के साथ ही घरेलू पर्यटन का प्रमुख सीजन शुरू हो गया है। इसे देखते हुए केरल टूरिज्म ने उत्तरी राज्यों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रचार अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टनरशिप मीट और रोड शो के माध्यम से केरल को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आज जयपुर में B2B मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े साझेदारों के साथ संपर्क मजबूत करना और यात्रियों के लिए आकर्षक हॉलीडे पैकेज उपलब्ध कराने के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान केरल टूरिज्म विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल सुमित कुमार ठाकुर ने केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और राज्य में उपलब्ध घूमने-फिरने के विकल्पों पर प्रकाश डाला।
केरल टूरिज्म का यह अभियान छुट्टियों के दौरान घरेलू पर्यटकों को केरल की ओर आकर्षित करने और पर्यटन कारोबार से जुड़े साझेदारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।