खेल

जयपुर में ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयपुर में ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1800 से 2000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि राजस्थान के कई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल और डबल्स में फाइनल तक पहुंचे।

जयपुर, 09 अक्टूबर। राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर के एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए करीब 1800 से 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज दासोत ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिला।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। प्रदेश के कई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे, वहीं राजस्थान की टीम ने डबल्स मुकाबलों में फाइनल तक जगह बनाई।

प्रतियोगिता के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला। राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी रही।

होल्ड बाइट 1- मनोज दासोत, उपाध्यक्ष - राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन

2- राघवेंद्र सिंह, कोच 3- बैडमिंटन खिलाड़ी

4- बैडमिंटन खिलाड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।