देश

जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत

जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के सनराईज हॉस्टल में 20 साल का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला। घटना गुरुवार (27 अगस्त) सुबह की है। मथुरा (यूपी) का रहने वाला मोहित सैनी सीपीटी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। गुरुवार सुबह कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों ने पुलिस को सूचना दी।

चंदवाजी थाना पुलिस ने कमरे को खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस को आशंका है कि मोहित ने एक-दो दिन पहले ही आत्महत्या की होगी। मंगलवार (25 अगस्त) को भी एक बीटेक स्टूडेंट ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। खबर अपडेट की जा रही है…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।