राज्य

जयपुर में आज से प्रधान आयकर अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन

लेखक: AIR Jaipur अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर में देशभर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों और प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार से शुरू होगा। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड—सीबीडीटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल करेंगे। सम्मेलन में सीबीडीटी के सदस्यों के साथ देशभर से वरिष्ठ आयकर अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान आयकर विभाग से जुड़े वर्तमान और भविष्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी। अधिकारियों के अनुभव और सुझावों के आधार पर विभागीय कामकाज में सुधार के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

A
AIR Jaipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।