जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी और दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है. कपल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके प्यार की शुरुआत आखिर कहां से हुई थी?
अभिषेक ने जयपुर को ही क्यों चुना? अभिषेक बच्चन फिल्मों के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. साल 2014 में उन्होंने प्रो कबड्डी लीग (PKL) की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स खरीदी थी. अब एक पॉडकास्ट में अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के लिए जयपुर को ही क्यों चुना?
इसके पीछे उनके लिए एक खास और पर्सनल वजह भी है. 'मेरी पहली फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी' 'फ्यूचर अनप्लग्ड' पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने बताया कि जयपुर से उनका रिश्ता काफी पुराना है. उन्होंने कहा, 'जयपुर वो जगह है, जहां मैंने अपनी पहली फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग की थी.
इसलिए मेरे लिए कुछ नया शुरू करने के लिए ये एक शुभ जगह थी.' बता दें कि अभिषेक ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात के कच्छ में हुई थी, लेकिन इसके कुछ हिस्से जयपुर और मुंबई में भी शूट किए गए थे.
'यहीं ऐश्वर्या और मैंने डेटिंग शुरू की थी' अभिषेक ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से जुड़े जयपुर कनेक्शन के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, 'ये वो शहर भी है, जहां ऐश्वर्या और मैंने डेटिंग शुरू की थी.
इसलिए इसका मेरे लिए एक इमोशनल कनेक्शन भी है.' अभिषेक और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों ने पहली बार साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ स्क्रीन शेयर की थी. इसके बाद दोनों 'कुछ ना कहो', 'बंटी और बबल
📡 स्रोत: ABP Live Film