देश

जयपुर में सीजेपी और ग्रामीणों की एक-दूसरे के खिलाफ FIR:स्थानीय लोग बोले- हुड़दंग मचाना चाह रहे थे, पार्टी प्रवक्ता का दावा- पुलिस डरा रही है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जयपुर में सीजेपी और ग्रामीणों की एक-दूसरे के खिलाफ FIR:स्थानीय लोग बोले- हुड़दंग मचाना चाह रहे थे, पार्टी प्रवक्ता का दावा- पुलिस डरा रही है

जयपुर जिले में रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। एक दिन बाद शनिवार सुबह शिवदासपुरा थाने में CJP और ग्रामीणों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।ग्रामीणों ने शिकायत में बताया- कुछ लोग हमारे गांव में आकर हुड़दंग मचाना चाह रहे थे।

जब हमने उन्हें रोका तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। अब पुलिस प्रशासन भी उनके दबाव में आकर हमें बुला रहा है। वहीं सीजेपी का कहना है कि ग्रामीण ने टीम को रोक दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

वहीं, पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में जयपुर पुलिस पर उन्हें और पार्टी कार्यकर्ता को डराने का आरोप लगाया है। ….

ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।