जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर युवक ने लगाया फंदा:वॉट्सऐप पर भाभी को भेजा, बिजली वायर से लटका मिला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →जयपुर में बिजली वॉयर से फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने सुसाइड वीडियो नोट बनाकर अपनी भाभी को वॉट्सऐप पर भेजा था। शिप्रापथ थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से दिए सुसाइड वीडियो के आधार पर शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
हेड कॉन्स्टेबल गुमान सिंह ने बताया- बिहार के मधुवनी निवासी मोहम्मद नसीरुप ने सुसाइड किया है। वह मानसरोवर के पटेल मार्ग पर किराए से रहकर एक निर्माणाधीन मॉल में फायर सिस्टम फिटिंग का काम करता था। 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:06 बजे उसने सुसाइड वीडियो नोट बनाकर अपनी भाभी पूनियां खातुन को भेजा।
वॉट्सऐप पर आए वीडियो को देखकर नसीरुप के सुसाइड करने का पता चला। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने तुरंत उसके दोस्त शाहुबद्दीन से कॉन्टैक्ट किया। उसके कमरे पर पहुंचने से पहले नसीरुप सुसाइड कर चुका था। वह कमरे में बिजली वायर से लटका हुआ था। सुसाइड की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। सुसाइड वीडियो नोट पुलिस को सौंपा मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद फिरोज राईन ने सुसाइड वीडियो नोट के आधार पर शिप्रापथ थाने में शिकायत दी। सुसाइड वीडियो नोट में मृतक नसीरुप ने उसकी पत्नी की बहन रिजवाना खातुन और बहनोई मोहम्मद अलाउद्दीन को जिम्मेदार बताया है।
सुसाइड वीडियो नोट में दिखाते हुए कहा- ये रहा पंखा। दो-दो पंखा है। ये रहा वायर। इस रुम में कोई नहीं है। मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसका जिम्मेदार होगा मेरा बहनोई। मेरी पत्नी को अलग कर दिया है। पत्नी के बारे में बोलता है- मैं सुहागरात बना लिया हूं, तु टेंशन मत ले। मैं आपके पास सबूत भेज रहा हूं।
ये रहा वायर, ये रहा पंखा। मैं जा रहा हूं फांसी लगाने। मेरा बहनोई-बहन मेरी पत्नी को बुला लिया है। बोलते है इस घर में नहीं रहने देंगे। वह दोनों मेरे से पत्नी की बात नहीं होने देते है। मेरे पास दो बच्चे है। अब मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। ये वीडियो थाने में भेजने जा रहा हूं, सबूत के साथ। ठीक है मैं गले में रस्सी बांध रहा हूं और मैं फांसी लगाने जा रहा हूं।
इसका जिम्मेदार होगा बहनोई और बहन। ठीक है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
📡 स्रोत: NewsData.io