जयपुर में Thar ने मचाया कहर, स्कूटी सवार बुजुर्ग को 50 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान मौत

जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में सरस पुलिया के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार 62 वर्षीय छाजू सिंह को टक्कर मार दी. हादसे में वह करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
📡 स्रोत: Currents