जयपुर: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए रोड शो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुजरात में 11 और 12 जनवरी 2027 को गांधीनगर में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 11वें संस्करण से पहले जयपुर में रोड शो आयोजित किया गया। मैरियट होटल में हुए इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान के उद्योगपतियों और निवेशकों को गुजरात में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक अवसरों से अवगत कराया गया। साथ ही दोनों राज्यों के उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
जयपुर, 22 अक्टूबर। गुजरात में जनवरी 2027 में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 11वें संस्करण से पहले निवेशकों और उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए विभिन्न शहरों में संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जयपुर के मैरियट होटल में रोड शो का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य राजस्थान के उद्योगपतियों और निवेशकों को गुजरात में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक अवसरों से अवगत कराना रहा। गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। इस दौरान गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक शालिनी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गुजरात में निवेश की संभावनाओं और राजस्थान के उद्योग जगत के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन 11 और 12जनवरी 2027 तक गांधीनगर में होगा। इस समिट के जरिए गुजरात सरकार निवेश, व्यापार और औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है।