जयपुर में युवा संवाद, सेवा और राष्ट्र निर्माण पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिड़ला ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। नितिन नवीन ने युवाओं से शॉर्टकट से बचने और एआई का सकारात्मक उपयोग करने, जबकि मुख्यमंत्री ने राष्ट्र सेवा का आह्वान किया।
जयपुर, 25 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने अपने अनुभव और भविष्य की योजनाएं साझा कीं तथा विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने के बजाय सही मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को तकनीक और विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग करने के बजाय उसके सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से समाज के प्रति संवेदनशील रहने और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर अपनी सोच और योजनाएं साझा कीं। युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार भी जताया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। संवाद के दौरान युवाओं को सेवा, तकनीक के सकारात्मक उपयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
Byte 1 -भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री 2 -नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी