राज्य

जे. पी. नड्डा ने एम्स दिल्ली में स्वच्छता अभियान 6 के कार्यों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जे. पी. नड्डा ने एम्स दिल्ली में स्वच्छता अभियान 6 के कार्यों की समीक्षा की

अक्टूबर 29, नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित एम्स में विशेष स्वच्छता अभियान 6 के तहत चल रहे स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित आश्रय भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन का उद्देश्य इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और मौसम के अनुकूल अस्थायी आवास उपलब्ध कराना है। यहां करीब 900 मरीजों और उनके तीमारदारों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान जे. पी. नड्डा ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और अस्पताल को स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।

(वीडियो कैप्शन: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित एम्स में विशेष स्वच्छता अभियान 6 के तहत चल रहे स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।