व्यापार

जेडीए ने नया प्रोजेक्ट तैयार किया:आप बताइए... JLN रोड कैसी हो? एलिवेटेड बनना चाहिए या अंडरपास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जेडीए ने नया प्रोजेक्ट तैयार किया:आप बताइए... JLN रोड कैसी हो? एलिवेटेड बनना चाहिए या अंडरपास

जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक के दबाव और जाम से राहत के लिए जेडीए ने नया प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें एसएमएस मेडिकल कॉलेज से वि.वि. (विश्वविद्यालय) तक एलिवेटेड रोड के साथ एक अंडरपास, दो यू-टर्न, दो सबवे और दो लूप बनाने की प्लानिंग है। इसको लेकर शहर में एक नई बहस छिड़ गई है। क्या शहर के सबसे खूबसूरत और चौड़े जेएलएन मार्ग के वर्तमान स्वरूप से छेड़छाड़ होनी चाहिए?

या फिर जेडीए ऐसा कोई ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करे, जिससे इस खूबसूरत मार्ग का स्वरूप भी न बिगड़े और इसकी स्काईलाइन भी बरकरार रहे। जेडीए का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से जेएलएन मार्ग पर जवाहर सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल तक 9 तिराहे-चौराहे सिग्नल फ्री होंगे और जाम से मुक्ति मिलेगी।

पीक आवर्स में जवाहर सर्किल से रामनिवास बाग तक 30 से 40 मिनट का सफर महज 12 से 15 मिनट में पूरा होगा। इस रूट पर पहले भी अंबेडकर सर्किल से जवाहर सर्किल तक एलिवेटेड रोड और ओटीएस पर हैंगिंग ब्रिज का प्लान बना था। भास्कर सर्वे; जेडीए के नए प्रोजेक्ट को लेकर शहरवासी अपनी राय जरूर दें 1: क्या एसएमएस मेडिकल कॉलेज से राजस्थान यूनिवर्सिटी तक एलिवेटेड रोड बनाई जानी चाहिए? (क) हां, इससे जाम से राहत मिलेगी (ख) नहीं, इसकी जरूरत नहीं है (ग) केवल, चुनिंदा तिराहों पर ही निर्माण हो 2: क्या ओटीएस व बजाज नगर तिराहे को सिग्नल-फ्री करने के लिए महल रोड की तर्ज पर यू-टर्न बनाना सही विकल्प है? (क) हां, यह सही तरीका है (ख) नहीं, हादसे या भ्रम का खतरा बढ़ेगा (ग) यहां केवल अंडरपास या फ्लाईओवर बनना चाहिए 3: जेएलएन के बड़े तिराहों-चौराहों को जाम मुक्त करने के लिए क्या अंडरपास बेहतर विकल्प हैं? (क) हां (ख) नहीं (ग) ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग सुधारना ही पर्याप्त है 4: एलिवेटेड बनने से जेएलएन मार्ग की खूबसूरती, चौड़ाई और स्काईलाइन पर नकारात्मक असर पड़ेगा? (क) हां, खूबसूरती प्रभावित होगी (ख) नहीं, यातायात सुधार जरूरी है (ग) बेहतर डिजाइन से खूबसूरती बरकरार रखी जा सकती है 5 : JLN मार्ग पर क्लोवर लीफ बनाया जाना चाहिए? (क) हां, बनना चाहिए (ख) नहीं, जेएलएन मार्ग की खूबसूरती प्रभावित होगी

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।