राजनीति

जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- "नीतीश कुमार का दौर खत्म"

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- "नीतीश कुमार का दौर खत्म"

पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद भी अनंत सिंह के तेवर में कोई नरमी नहीं दिखी। जब पत्रकारों ने उनसे निष्कासन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस कार्रवाई का कोई मलाल नहीं है।

25 अक्टूबर , पटना (पटना, बिहार) : बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार का दौर खत्म हो चुका है और जेडीयू का राजनीतिक भविष्य भी अंधकार में है।

पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद भी अनंत सिंह के तेवर में कोई नरमी नहीं दिखी। जब पत्रकारों ने उनसे निष्कासन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस कार्रवाई का कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ही उनके लिए भगवान है और पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

अनंत सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उनके इस बयान पर जेडीयू नेतृत्व की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में इसका क्या असर पड़ता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।