जेएसएससी सचिव सुधीर गुप्ता से सीआईडी की पूछताछ, कार्यालय में छापा, खंगाले कागजात

Relevance: PRIORITY
Slug: SUDHIR GUPTA CID JANCH
Title: जेएसएससी सचिव सुधीर गुप्ता से सीआईडी की पूछताछ, कार्यालय में छापा, खंगाले कागजात
Synopsis: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेज, सीआईडी ने जेएसएससी कार्यालय में छापा मारकर दस्तावेज खंगाले। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ, सफल अभ्यर्थियों की भी जांच होगी।
Category: Government , Planning , Protest , Student , Youth
Deadline: 17 AUGUST , RANCHI
17 अगस्त, रांची: जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों की सीआईडी जांच तेज हो गई है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधलियों की जांच को लेकर सीआईडी ने जेएसएससी कार्यालय में दबिश दी है। सीआईडी की टीम ने जेएसएससी कार्यालय में छापा मारा और कागजात खंगाले। बताया जा रहा है कि टीम ने जेएसएससी सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की है। गौरतलब है कि हाल ही में सचिव सुधीर गुप्ता के घर पर भी छापेमारी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों की जांच की जाएगी। सीआईडी हर एक छात्र के दस्तावेज खंगालने में जुटी है। दोषी पाए जाने पर ऐसे अभ्यर्थियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।