अपराध

जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':सीसीएस नगर में नाली ओवरफ्लो से सड़क पर जमा गंदा पानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':सीसीएस नगर में नाली ओवरफ्लो से सड़क पर जमा गंदा पानी

शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क, सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। कहीं टूटी सड़कों और कचरे से परेशानी है, तो कहीं नाली ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। कई गलियों में कचरा गाड़ी नियमित नहीं आने से गंदगी बढ़ रही है। वहीं, शिकायत मिलने पर जेईएन दीपिका ने स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी। रोशनगंज मोहल्ले में भी खराब लाइटें ठीक होने से राहगीरों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली...

जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' चांदपोल गेट से अभीषेक वेदी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था की उनकी गली की रोड लाईट लगी हुई है, लेकिन चलती नहीं है। जिससे राहगीरों को अंधेरे में परेशानी होती है। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका ने इसका समाधान करवा दिया। इससे गली के लोगों को राहत मिली।

समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन दीपिका को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। स्ट्रीट लाइट ठीक होने से राहगीरों को राहत रोशनगंज मोहल्ले से एडवोकेट आदिल गौरी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था की उनकी गली में 5-6 लाईट है जो की सभी खराब पड़ी है। गली की लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है।

अंधेरे के कारण दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार...

टूटी सड़क और कचरे से लोग परेशान सदाशिव कॉलोनी, गोकुलनगर से रोहित ने समस्या पोस्ट कर बताया की उनके वहाँ की सड़क पूरी तरह से टूट गई है। पानी इकठ्ठा होने से आने-जाने में समस्या होती है। साथ ही वहाँ स्थित भोलजी की ढाणी से लोग भी कचरा डाल देते हैं। सड़क पर कचरा जमा होने से गंदगी और बदबू फैलती है, जिससे मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है।

इन्होनें जल्द सड़क बनवाने का निवेदन किया है। गली नहीं बनी, कचरा और अंधेरे से लोग परेशान बजाज रोड, सुभाष चौक से पूनम ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की श्री यश टॉवर के बगल से एक आम रास्ता जाता है, उल गली को बनाया ही नहीं जा रहा है। इस कारण उसमें बहुत कचरा इकठ्ठा होता है, जिससे अधिकांश लोग पीड़ित है।

गली में रात में बहुत अंधेरा रहता है, जिससे लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। इन्होनें जल्द सड़क बनवाने का निवेदन किया है। नाली ओवरफ्लो, सड़क पर गंदा पानी जमा वार्ड 65, सीसीएस नगर से शहजाद खान ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की भागवती गैस गोदाम के सामने वाली नाली ओवरफ्लो हो रही है, जिस कारण पानी रोड पर आ रहा है।

जगमालपुरा के सारे निवासी बिमार पड़ रहे हैं। रोड़ पर हर जगह मिट्टी के ढेर पड़े है, जिससे आम जन को परेशानी हो रही है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। कचरा गाड़ी नहीं आने से गंदगी गली न. 3, बलराम नगर से शैलेश कुमार शर्मा ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली में कचरा उठाने वाली गाड़ी रोज नहीं आती है।

तीन-चार दिनों से आती है, कभी-कभी तो सप्ताह से भी नहीं आती है। कचरा गाड़ी नियमित नहीं आने से गली में कचरा जमा होता है, जिससे गंदगी और बदबू फैलती है। इससे मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं।

ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन अजय सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर':न्यू जनता कॉलोनी में दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट 1.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:गली में झूल रहीं बिजली की तारें, पक्की नालियां नहीं, सड़क पर जमा पानी 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3.

सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6.

गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।