राजनीति

जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में सड़क किनारे लगे अतिरिक्त पोल की समस्या हुई दूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में सड़क किनारे लगे अतिरिक्त पोल की समस्या हुई दूर

सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें पेयजल, रोड लाइट, पानी की लीकेज और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...

जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' बजाज रोड, राय जी मोहल्ला से मोहम्मद मोहसिन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर-5 में दो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं। लाइट खराब होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका पारीक ने कार्रवाई करवाते हुए दोनों स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया।

लाइट चालू होने से लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन दीपिका पारीक को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। सबलपुरा में सड़क किनारे लगे अतिरिक्त पोल की समस्या हुई दूर सबलपुरा से राजकुमार जाट फौजी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क के दोनों ओर जरूरत से ज्यादा पोल लगे हुए हैं।

अधिक पोल लगे होने के कारण सड़क के आसपास आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए पोल से जुड़ी समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...

कलवारिया कुंज में कई दिनों से साफ नहीं आ रहा पीने का पानी पालवास रोड, कलवारिया कुंज से मुकेश भिंडा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से पीने का पानी साफ नहीं आ रहा है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की सप्लाई की जांच करवाकर साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। पिपराली रोड की कॉलोनी में पोल पर नहीं लगी रोड लाइट पिपराली रोड से अमन वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में पोल पर एक भी रोड लाइट नहीं लगी हुई है। रोड लाइट नहीं होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कॉलोनी में रोड लाइट लगवाने की मांग की है। वसंत विहार में दो महीने से पानी की लीकेज, सड़क पर फैल रहा पानी वसंत विहार, जयपुर रोड से नरेंद्र सिंह नरूका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पानी की सप्लाई के दौरान पिछले दो महीने से लीकेज की समस्या बनी हुई है। सप्लाई के समय पानी लीकेज होने से सड़क पर पानी फैल जाता है।

लंबे समय से समस्या बनी रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। आरटीओ ऑफिसर रोड पर हल्की बारिश में ही भर जाता है पानी आरटीओ ऑफिसर रोड, राधाकिशनपुरा से नवीन कुमार पारीक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है।

जलभराव के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे तारों की समस्या हुई दूर 2.

शेखपुरा मोहल्ला में बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:कचरा, नाली का पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां शामिल 3.

शेखपुरा मोहल्ला में जमा कचरा हुआ साफ:नवलगढ़ बाईपास पर जलभराव की समस्या हुई हल 4.ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 5.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 6.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.

सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 10.

गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।