जेल में बंद भाइयों को राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें

रायपुर, 28 अगस्त 2026 रायपुर सहित प्रदेश की पांच केंद्रीय, बाईस जिला और छह उप जेलों रक्षाबंधन का त्यौहार उत्साह और सद्भाव के साथ मनाया गया। रायपुर सेंट्रल जेल में आज सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बहनों को बंदियों से मिलने और उन्हें राखी बांधने की अनुमति दी गई थी।
जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक बंदी को राखी बांधने के लिए तीन बहनों को ही प्रवेश दिया गया। इसी तरह, केन्द्रीय जेल परिसर दुर्ग में बंदियों से मिलने और उन्हें राखी बांधने पहुंची बहनों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान चलाया।
इस दौरान साइबर टीम ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपाए बताए। उधर, बीजापुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बालिका बाल गृह छात्रावास की छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
छात्राओं ने अधिकारियों और जवानों राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया।