मनोरंजन

'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों काफी चर्चा में है.

फिल्म थिएटर में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हुई है. रजनी फैंस के लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के हिट स्टार्स की एक टोली देखने के लिए मिलती है.

इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. ऐसे में अब इस फिल्म ने हिंदी में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

'जेलर 2' हिंदी में तमिल की दूसरी बिगेस्ट फिल्म बन चुकी है, जिसने ओपनिंग वीक में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसने टॉप 5 में तीन बड़ी तमिल फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है.

चलिए बताते हैं फिल्म का हिंदी और टोटल कलेक्शन...

'जेलर 2' का डे-9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीक में सभी भाषाओं में 334.35 करोड़ का बिजनेस किया.

  • जबकि फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • वहीं, फिल्म ने 9वें दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 6.48 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसके बाद इसका टोटल नेट कलेक्शन 340.83 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म

इसके साथ ही अगर 'जेलर 2' की बाकी भाषाओं की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तमिल में 240.81 करोड़, तेलुगु में 64.79 करोड़, हिंदी में 31.33 करोड़ और कन्नड़ में 3.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

'जेलर 2' का 8 दिनों का हिंदी कलेक्शन (नेट)

पहले दिन- 3.5 करोड़ दूसरे दिन- 2.9 करोड़

तीसरे दिन- 4.5 करोड़ चौथे दिन- 5.75 करोड़

पांचवे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।