मनोरंजन

'जेलर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी कॉलीवुड की पहली फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'जेलर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी कॉलीवुड की पहली फिल्म

रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जबसे सिनेमाघरों में आई है तभी इसका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है.

इसके आगे कोई भी नई रिलीज फिल्म अपना दम नहीं दिखा पा रही है. इसने इंडिया में एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना दिए हैं.

इसने इंडिया में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है साथ ही अब नॉर्थ अमेरिका में भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

दरअसल, 'जेलर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे अब तक कोई नहीं कर पाया था. रजनीकांत ने इंडस्ट्री के बड़े धुरंधरों को भी मात दे दी है.

ऐसे में चलिए बताते हैं इसकी कमाई के बारे में.

'जेलर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में कितना कमाया?

कोईमोई के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को नॉर्थ अमेरिका में भी शानदार रिस्पांस मिला है. फिल्म ने स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाते हुए बंपर कलेक्शन कर लिया है.

इसने 16वें दिन नॉर्थ अमेरिका में 90K डॉलर का बिजनेस किया. इसमें 15वें दिन के मुकाबले 200% की उछाल देखने के लिए मिली.

इसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 7.59 मिलियन डॉलर हो चुका है, जो कि भारतीय करेंसी के लिहाज से 72.04 करोड़ के बराबर है.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

'जेलर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास

कोईमोई के अनुसार, 7.59 मिलियन डॉलर की कमाई के बाद 'जेलर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में इतिहास रच दिया है.

नॉर्थ अमेरिका में इतनी कमाई करना वाली ये कॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है और माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 8 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी जल्द ही पार कर सकती है. ये ट्रेक पर है.

<stron

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।