'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. रिलीज के पहले दो दिनों में ही इसने शानदार कमाई कर डाली है.
हालांकि पहले दिन तकरीबन 60 करोड़ की जबरदस्त कमाई करनी के बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में उम्मीद के मुताबिक मंदी भी देखी गई, लेकिन फिर भी इसका कलेक्शन सॉलिड रहा.
इसी के साथ, यह फिल्म साल 2026 की कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. चलिए यहां इसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
'जेलर 2' के दो दिनों का कितना रहा कलेक्शन?
नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित 'जेलर 2' को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इस फिल्म ने 59.70 करोड़ से खाता खोला.
हालांकि रिलीज के दूसरे दिन, यानी पहले शुक्रवार को इसने कलेक्शन में 37.86% की मंदी देखी गई और इसने 37.10 करोड़ रुपये की कमाई की.
कुल मिलाकर, इसने रिलीज के दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 96.8 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है, जो कि 114.23 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है.
'जेलर 2' बनी साल 2026 की कॉलीवुज की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
96.8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, 'जेलर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो दिनों में साल 2026 की कॉलीवुड की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
इसी के साथ इसने लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म 'डीसी' (69.46 करोड़ रुपये) को काफी पीछे छोड़ते हुए 5वां स्थान हासिल कर लिया है.
वहीं रिलीज के तीसरे दिन, यह 'मंदादी' (101.92 करोड़ रुपये) और 'विश्वनाथ एंड संस' (122.54 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर तीसरी पोजिशन हासिल कर लेगी.
ये हैं साल 2026 की कॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में (नेट कलेक्शन)
जना नायकन 198.57 करोड़ रुपये
करुप्पु 198.18 करोड़ रुपये
विश्वनाथ एंड संस 122.54 करोड़ रुपये
मंदादी 101.92 करोड़ रुपये
जेलर 2 96.8 करोड़
📡 स्रोत: ABP Live Film