देश

जेपी नड्डा ने H1N1 स्थिति की समीक्षा की, कई निर्देश दिए

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जेपी नड्डा ने H1N1 स्थिति की समीक्षा की, कई निर्देश दिए

अगस्त 21, नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश में H1N1 इन्फ्लुएंजा की मौजूदा स्थिति और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी शामिल हुए।

बैठक में इन्फ्लुएंजा की निगरानी व्यवस्था, ILI-SARI यानी इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों के रुझान, जांच सुविधाओं और अस्पतालों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, क्रिटिकल केयर सुविधाओं और जरूरी चिकित्सा संसाधनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अधिकारियों को मजबूत निगरानी और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने लोगों से श्वसन स्वच्छता और हाथों की साफ-सफाई का पालन करने की अपील की।

साथ ही सांस लेने में परेशानी या गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों, अस्पतालों और प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर H1N1 इन्फ्लुएंजा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार ने कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

वीडियो- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।