व्यापार

जेसीआई उत्सव एक्सपो में 'डॉग शो' और 'वॉइस ऑफ एक्सपो' का आयोजन, कुल 57 प्रतिभागी शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जेसीआई उत्सव एक्सपो में 'डॉग शो' और 'वॉइस ऑफ एक्सपो' का आयोजन, कुल 57 प्रतिभागी शामिल

जेसीआई उत्सव एक्सपो में 'डॉग शो' और 'वॉइस ऑफ एक्सपो' का आयोजन, कुल 57 प्रतिभागी शामिल, आयोजन के 29वें संस्करण में करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल उपलब्ध, आज नाइट मार्केट में रात नौ बजे से 12 बजे तक खुले रहेंगे स्टॉल्स।

Short Headline: जेसीआई उत्सव एक्सपो में 'डॉग शो' और 'वॉइस ऑफ एक्सपो' का आयोजन, कुल 57 प्रतिभागी शामिल

03 अक्टूबर, रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसीआई के बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत हो गई है। सात अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय आयोजन का यह 29वां संस्करण है, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मेले में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष पिंक हैंगर और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी तैयार किया गया है।

तीन अक्टूबर को आयोजित नाइट मार्केट में रात नौ बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहे। कार्निवाल थीम पर आयोजित नाइट मार्केट में जोकर और फायर जगलर समेत विभिन्न आकर्षण लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहे। इस दौरान शहर के सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के आयोजन में व्यापार और स्टार्टअप्स के साथ महिला उद्यमियों को भी विशेष मंच उपलब्ध कराया गया है।

जेसीआई की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें करीब 50 लोगों ने जांच कराई। शिविर चार अक्टूबर को भी आयोजित किया जाएगा। वहीं, तीन अक्टूबर को डॉग शो में 17 प्रतिभागियों और ‘वॉइस ऑफ एक्सपो’ प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक्सपो परिसर में चार अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता, पांच अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो तथा छह अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, क्यूआर कोड के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और प्रवेश टिकट की बुकिंग की जा सकती है।

एक्सपो उत्सव में शहर के विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल समेत विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की भूमिका रही। एक्सपो के मीडिया प्रभारी वरुण जालान ने बताया कि मेले का उद्देश्य व्यापार, उद्यमिता और सामाजिक गतिविधियों को एक मंच उपलब्ध कराना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।