जेटेट परीक्षा को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी से होगी निगरानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जेटेट परीक्षा को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी से होगी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, कदाचार रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
Short Headline: जेटेट परीक्षा को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी से होगी निगरानी
30 अक्टूबर, धनबाद: धनबाद में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में न्यू टाउन हॉल में नगर आयुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।
एसएसपी ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, कदाचार रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।