झाबुआ- 'एक गांव, एक भगत, एक संकल्प’ से नशामुक्ति अभियान को गति
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत झाबुआ में भगत समाज और नशा छोड़ चुके लोगों के साथ संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव-गांव तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि जनजातीय समाज में भगतों का विशेष प्रभाव है।
उन्होंने ‘एक गांव, एक भगत, एक संकल्प’ का आह्वान करते हुए हर गांव से कम से कम एक भगत को नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित अन्य नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई।
नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भगतों तथा नशा छोड़ चुके लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।