राज्य

झाबुआ- फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध क्लिनिक किया गया सील

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झाबुआ- फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध क्लिनिक किया गया सील

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिंडल स्थित एक अवैध चिकित्सालय पर नोडल अधिकारी डॉ. देवड़ा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान बंगाली चिकित्सक डॉ. प्रताप विश्वास द्वारा फिजियोथेरेपी की आड़ में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय संचालित किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में एलोपैथिक दवाइयां भी पाई गईं। इस पर टीम द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील किया गया।

कार्रवाई में फार्मासिस्ट शंकर अजनार एवं डिप्टी एमईआईओ प्रेम डेनियल का सहयोग रहा।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।